भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन नरमी दर्ज की गई। डॉलर की मजबूती और पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच कीमती धातुओं के भाव पर दबाव साफ देखा जा रहा है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी एक दिन की स्थिरता के बाद आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। पिछले तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बाजार में 24 कैरट वाला 10 ग्राम सोना कुल ₹2,510 तक सस्ता हो चुका है। वहीं, 22 कैरट वाले 10 ग्राम सोने के भाव में ₹2,310 की कमी आई है। आज की बात करें तो 24 कैरट 10 ग्राम सोने में ₹10 और 22 कैरट 10 ग्राम सोने में ₹10 की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, इंडस्ट्रियल डिमांड (औद्योगिक मांग) में सुस्ती के कारण चांदी भी एक दिन स्थिर रहने के बाद टूटी है और प्रति किलोग्राम ₹100 सस्ती हुई है।